फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज इलेवन व सिद्दीकी इलेवन ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

Wed, 12 Jun 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को एक लीग मैच व दो सुपर लीग मैच खेले गए। इसमें राज इलेवन व सिद्दीकी इलेवन ने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला सुपर लीग मैच गहिया और राज इलेवन मितौली के मध्य खेला गया। राज इलेवन मितौली की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गहिया की टीम 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राज इलेवन मितौली ने 11 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा लीग मैच बंजारा इलेवन व रायपुर के मध्य खेला गया। बंजारा इलेवन की टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में रायपुर की टीम ने 11.5 ओवर में 4 विकेट से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच सिद्दीकी इलेवन व साईं क्रिकेट क्लब मितौली के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साईं क्रिकेट क्लब ने दस ओवर में 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्दीकी इलेवन टीम ने 5 ओवर में 9 विकेट से मैच जीत लिया। सिद्दीकी इलेवन के जोबन को 36 रन बनाने और 4 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया। रायपुर ने सुपर लीग, राज इलेवन मितौली और सिद्दीकी इलेवन ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गुप्ता क्लीनिक के संचालक डाॅ. आशीष गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें