फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बदहाल पड़े निघासन पोस्टमार्टम हाउस को शुरू करने के प्रयास तेज

Wed, 12 Jun 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन में सिंगाही मार्ग पर बना पोस्टमार्टम हाउस    संवाद
विज्ञापन
निघासन। वर्ष 1986 में निघासन में सिंगाही मार्ग पर बनाए गए पोस्टमार्टम हाउस के संचालन के प्रयासों ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता सैय्यद मो. हैदर रिजवी ने न्यायालय में याचिका के साथ ही सीएमओ को भी पत्र भेजा है। याचिका के बाद पोस्टमार्टम हाउस के संचालन की उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन

वर्ष 1986-87 में सूबे की तत्कालीन भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रमापति शास्त्री ने कस्बे में पीएचसी की जगह सीएचसी का शिलान्यास किया था। इसके साल भर बाद यहां पोस्टमार्टम हाउस भी बनाया गया था। लोगों को उम्मीद जगी थी कि निघासन सीएचसी क्षेत्र में हादसे और वारदातों आदि के मृतकों के शव का पोस्टमार्टम अब यहीं हो सकेगा। पीड़ित परिवारों को शव लेकर 30 से 100 किलोमीटर तक लखीमपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मगर यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।
जिम्मेदारों की हीलाहवाली से लाखों की लागत से बने इस पोस्टमार्टम हाउस को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। वर्ष 2013 में इसे ठीक करवाकर रंग-रोगन भी कराया गया। तीन डॉक्टरों के पैनल की तैनाती के लिए उनको प्रशिक्षित किए जाने की बात भी कही गई थी, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। 2015 में भी इसकी साफ-सफाई कराई गई मगर संचालन फिर भी नहीं हो सका। मार्च 2024 में प्रमुख सचिव ने पोस्टमार्टम हाउस चलाने के निर्देश दिए, लेकिन विभाग ने डॉक्टरों व स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

इस पर मो. हैदर रिजवी ने प्रमुख सचिव और निदेशक चिकित्सा विभाग, डीएम आदि को पक्ष बनाकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मो. हैदर रिजवी ने बताया कि याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राजन राय तथा ओमप्रकाश शुक्ल की पीठ ने विपक्षीगण को नोटिस जारी करके पोस्टमार्टम हाउस अब तक चालू न होने का कारण पूछा है। साथ ही निघासन, पलिया, तिकुनियां आदि जगहों पर शव वाहनों का इंतजाम कर इसे चलाने का इंतजाम करने को कहा है। अधिवक्ता ने इस संबंध में सीएमओ को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें