फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बुधवार दोपहर हुई बारिश लोगों के लिए बेहद मुफीद साबित हुई। पिछले कई दिनों से गर्मी की मार से बेहाल शहरवासियों ने काफी राहत महसूस की। हालांकि बरसात कुछ ही देर के लिए हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी के मौसम में ठंड पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी। इससे हो रही गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। धूप से बचने के लिए लोग छाता लगाकर निकलने को मजबूर हो रहे थे। वहीं रात की गर्मी ने लोगों की नींद तक हराम कर दी थी। बुधवार दोपहर तक लोगों गर्मी से परेशान रहे, लेकिन अचानक आसमान में बादल देखकर लोग बेहद प्रसन्न हो गए। आखिर लोगों की आशंका सच साबित हुई। भले की बारिश कुछ देर के लिए ही हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें