फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बारिश से सुहाना हुआ मौसम, उमस और गर्मी से मिली राहत, जलभराव से हुई दिक्कत

Sat, 29 Aug 2026 12:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार की सुबह राहत लेकर आई। अलसुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। नौ बजे तेज बारिश हुई, जिससे पूरा शहर सराबोर हो गया। 
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हुई बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में शनिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश से सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन




शुक्रवार को पूरे दिन तेज उमस और करीब 35 डिग्री तापमान के कारण लोग परेशान थे। शनिवार अलसुबह रिमझिम बारिश शुरू हुई, जिसके बाद करीब नौ बजे तेज बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने मौसम में ठंडक घोल दी। बारिश से शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। 
विज्ञापन


तेज बारिश के बीच नाले उफना गए और सड़कों पर पानी बहने लगा। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। सुबह कामकाज के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग छाते और रेनकोट के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन

जनजीवन पर बारिश का असर
बारिश से बचने के लिए कई लोग दुकानों और अन्य स्थानों पर रुके। वहीं, कुछ लोग बारिश में भीगते हुए मौसम का आनंद लेते भी दिखे। लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत महसूस की। ठंडी हवा और बारिश के चलते सुबह का मौसम खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें