फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक से मवेशी हटाएगी आरपीएफ

Tue, 16 Dec 2014 05:19 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐशबाग-मैलानी रूट पर कोहरे में ट्रेन हादसों को रोकने के लिए आरपीएफ ने कार्ययोजना तैयार की है। आरपीएफ की उपसेनानायक एस सिद्दीकी ने मंगलवार को लखीमपुर चौकी और मैलानी स्थित कोतवाली का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश जारी किया। लोगों को जागरूक करने के लिए आरपीएफ की ओर से पंफलेट बंटवाए जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपसेनानायक ने आरपीएफ चौकी पर तैनात सिपाहियों के कार्यों और ट्रेनों की सुरक्षा आदि को लेकर समीक्षा की। चौकी इंचार्र्ज केआर रावत ने बताया कि रेलवे ट्रैक को सुरक्षित रखने के लिए आरपीएफ ट्रैक, रेलवे स्टेशन, रेलवे परिसर पर घूम रहे मवेशियों को भी हटाएगी। ताकि किसी तरह का हादसा न हो सके। मवेशियों के पकड़े जाने पर उनके स्वामियों के विरुद्ध रेल अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एक वर्ष का कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा, गोला चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें