फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, बिना आरक्षण नहीं कर सकेंगे सफर

विज्ञापन
Railway
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोरखपुर मैलानी के बीच छह जनवरी से स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (गोमती एक्सप्रेस) चलने जा रही है, जिससे जिले के सामान्य यात्रियों की मंशा पूरी नहीं होने वाली है। स्पेशल ट्रेन होने के कारण आम आदमी को इससे यात्रा करने के लिए तमाम दिक्कत उठानी होंगी और आरक्षण भी कराना होगा। भले ही गोला, मैलानी से लेकर हरगांव और सीतापुर तक ही जाना हो। इसके लिए 15 रुपये का अधिक भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे ने ऐशबाग मैलानी के बीच कोरोना काल में छह से 31 जनवरी तक गोरखपुर से मैलानी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। इसमें सफर करने वालों को मैलानी और गोरखपुर से चलने के निर्धारित समय से चार घंटे पहले सीट बुक करानी होगी। वहीं सीट खाली होने की स्थिति में स्टेशन पर पहुंचने से आधा घंटे पहले तत्काल टिकट भी मिल सकेगा। उधर, ट्रेन संचालन शुरू होने पर खुशी जता रहे शहर के लोगों को इसके स्पेशल ट्रेन और यात्रा करने के नियमों की जानकारी हुई तो उनकी खुशियां गायब हो गईं। मुसाफिरों का कहना है कि इसका फायदा तो लंबी दूरी पर जाने वालों को मिलेगा, लेकिन आम यात्रियों की दिक्कत जस की तस ही रहेंगी।
.
मैलानी से गोला के लिए 45 और लखीमपुर के लिए 55 रुपये करने पड़ेंगे खर्च
मैलानी। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर मैलानी के बीच जो स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। उसमें सफर करने के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन चार्ज भी देना होगा। इसके लिए मैलानी से 26 किलोमीटर दूर गोला के लिए 45 रुपये और लखीमपुर के लिए 55 रुपये खर्च करने होंगे। इसमें एस-टू श्रेणी के दो कोच होंगे, जिसमें चेयरकार होगी। रिजर्वेशन चार्ज 15 रुपये और कंफर्म टिकट के साथ इनमें यात्रा हो सकेगी। जबकि स्लीपर श्रेणी का किराया पूर्ववत रहेगा।
विज्ञापन

-
मैलानी से किराया सूची
स्टेशन पहले अब
गोला 30 45
लखीमपुर 40 55
हरगांव 45 60
सीतापुर 55 70
सिधौली 65 80
ऐशबाग 75 90
लखनऊ सिटी 75 90
लखनऊ 75 90
गोरखपुर 175 190
.
यात्रियों ने कहा
ट्रेन चलने की सूचना मिलने पर बेहद प्रसन्नता हुई थी। मगर, स्पेशल होने और इसके नियमों के कारण आम आदमी तो यात्रा नहीं कर पाएगा। जबकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे आम आदमी के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाने की जरूरत है।
-जसपाल सिंह निवासी राजगढ़
.
स्पेशल ट्रेन होने के कारण इसका आम यात्रियों को लाभ नहीं मिलने वाला। जैसे पहले लोग काम धंधे के सिलसिले में लखनऊ, सीतापुर आते जाते रहते थे, लेकिन इससे संभव नहीं हो पाएगा।
-अतिन महेंद्रा निवासी नई बस्ती
.
जिले से तमाम लोग काम धंधे के लिए सीतापुर व लखनऊ आते जाते हैं। ऐसे में वह बस से महंगा सफर करते हैं। सामान्य ट्रेन चलने से उन्हें राहत मिलती। मगर, इससे कोई फायदा नहीं मिलने वाला।
-शिवम बघेल निवासी थरवरनगंज
.
बस से लखनऊ आने जाने में तमाम दिक्कत होती है। एक तो किराया बहुत है, दूसरे भीड़ भी रहती है। कोरोना काल में डर भी रहता है। एक्सप्रेस एवं साधारण ट्रेन चलने से लोगों को काफी राहत मिलती।
-प्रगति जायसवाल छात्रा
.
आज आ सकते हैं कोच
छह जनवरी से स्पेशल ट्रेन संचालन का आदेश जारी हुआ है, लेकिन अब तक कोच नहीं मिले हैं। फिलहाल छह जनवरी की शाम को मैलानी से गोरखपुर के लिए ट्रेन रवाना होगी। इसलिए मंगलवार की शाम तक कोच आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक मैलानी जंक्शन
.
इस स्पेशल ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने के दौरान मुसाफिरों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
-महेश गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें