फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-मैलानी और मैलानी-बहराइच रूट पर ट्रेन चलाने की तैयारी

विज्ञापन
Railway
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ मैलानी। रेलवे ने कोरोना के कारण मार्च से लखनऊ मैलानी के बीच बंद ट्रेनों का संचालन जल्द ही शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी है, जिसका सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है, लेकिन ट्रेन कब से चलेगी इसकी तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब आठ माह से लखनऊ-मैलानी रूट पर बंद ट्रेन संचालन शुरू करने के लिए लखनऊ मंडल कार्यालय ने लखनऊ-मैलानी और मैलानी बहराइच रूट पर ट्रेन संचालन की अनुमति मांगी है। इसके लिए गोरखपुर मुख्यालय को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, जिसके मुताबिक मैलानी से लखनऊ के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। एक ट्रेन मैलानी से सुबह 6:15 पर चलकर 11:30 बजे लखनऊ और दूसरी ट्रेन 15:15 पर मैलानी से चलकर 20:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार लखनऊ से एक ट्रेन 13:45 पर चलकर 19:00 बजे मैलानी और दूसरी ट्रेन 6:20 बजे चलकर 11:35 पर मैलानी पहुंचेगी। मैलानी से बहराइच के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। मैलानी से ट्रेन सुबह 7 बजे बहराइच के लिए रवाना होगी और बहराइच से 8:30 बजे मैलानी के लिए ट्रेन रवाना होगी। हालांकि ट्रेनें कब से चलेंगी, इसकी तारीख नही दी गई है। विभागीय लोगों को ट्रेन संचालन की सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। फिलहाल जनवरी से ट्रेनें चलने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने इस बाबत जानकारी होने से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें