फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैगन पूजा के साथ शुरू हुआ गोला रेल रैक प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बुधवार को गोला रेल रैक प्वाइंट वैगन पूजन के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड से 13 हजार क्विंटल चीनी बिहार भेजी गई।
विज्ञापन

ब्रॉडगेज रेलखंड के आमान परिवर्तन के साढ़े तीन वर्ष बाद 14 फरवरी को मैलानी लखीमपुर के बीच रेलखंड का उद्घाटन हुआ था। जिसके ढाई माह बाद बुधवार को रेलवे प्वाइंट का भी शुभारंभ हो गया। रैक प्लेटफार्म पर चीनी मिल के अधिकारियों एवं रेल अधिकारियों, कर्मचारियों की मौजूदगी में न्यू जय लक्ष्मी लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के एमडी पंकज सिंह यादव ने मालगाड़ी वैगन का पूजन कराया। पूजन पंडित प्रमोद कुमार पांडे और दिवाकर पांडे ने कराया।
इसके बाद मालगाड़ी के 21 वैगनों में बजाज चीनी मिल से 13 हजार क्विंटल चीनी के 26 हजार बैग लोड किए गए। गोला रेलवे स्टेशन के माल अधीक्षक जेआर दास ने बताया कि चीनी मिल से 13 हजार क्विंटल चीनी बिहार पुर्निया भेजी गई है। चीनी मिल के यूनिट हेड ओमपाल सिंह, फैक्टरी मैनेजर राजेश मिश्र, पवन साहनी, वाणिज्य निरीक्षक सौरभ सिंह, रमेशचंद्र, आलोक चौधरी, कुंदन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


रैक प्वाइंट से व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अरुण अवस्थी, गोपाल कृष्ण शुक्ला, जितेंद्र गट्टानी, विजय माहेश्वरी, श्रवण माहेश्वरी, पारस प्रसाद मिश्र आदि ने रेलवे रैक प्वाइंट शुरू होने से व्यापार को रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें