लखीमपुर खीरी। रेलवे ने मैलानी नानपारा के बीच रेल संचालन को बंद करने का एलान कर दिया है। मुख्य जनंसपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर बताया कि 14 फरवरी से लखनऊ मैलानी के बीच ब्रॉडगेज रेल सेवा शुरू होने के एक दिन बाद यानि 16 फरवरी से मैलानी-नानपारा के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। संवाद