फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलवे कर्मचारियों ने गड्ढों की गहराई जांची

Tue, 01 Sep 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के अतरिया क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक की जांच करते। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। अतरिया रेलवे क्रॉसिंग के आगे रेलवे लाइन के नीचे पटान वाले स्थान पर पानी के रिसाव की सूचना के बाद रेलवे विभाग सतर्क हो गया है। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन के दोनों ओर बने गड्ढों की मीटर गेज से गहराई जांची। कर्मचारी मौके पर डटे रहकर गड्ढों और ट्रैक की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम पुष्पक तोमर ने स्टेशन मास्टर रमेश कुमार से जानकारी ली। स्टेशन मास्टर ने बताया कि एहतियात के तौर पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर करीब एक-दो सप्ताह में रेल संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

एसडीएम पुष्पक तोमर ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ की कोई सूचना नहीं है। रेलवे विभाग की टीम मौके पर आवश्यक जांच और निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें