आमान परिवर्तन के बाद शाहगढ़ रेलवे स्टेशन
मैलानी। मैलानी-शाहगढ़ रेलखंड के शाहगढ़ और कुर्रैया के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण और स्पीड ट्रायल शुक्रवार को होगा।
कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रबंधक और मैलानी-पीलीभीत रेल विद्युतीकरण परियोजना के इज्जतनगर सेक्शन प्रभारी कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि शाहगढ़-कुर्रैया के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण एनई रेलवे गोरखपुर मुख्यालय के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर पीसीईई संजय सिंघल करेंगे। वह गोरखपुर से बरेली और बरेली से पीलीभीत ट्रेन से पहुंचेंगे। इसके बाद बाई रोड शाहगढ़ पहुंचकर 11 बजे निरीक्षण शुरू करेंगे। निरीक्षण के बाद ट्रैक का स्पीड ट्रायल भी होगा। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ ही इज्जतनगर मंडल के मंडलीय अफसर भी मौजूद रहेंगे।
दिसंबर 2021 में हो चुका है ट्रैक का संरक्षा निरीक्षण
मैलानी। मैलानी-शाहगढ़ रेलखंड का आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद उत्तर पूर्व परिमंडल के संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ट्रैक का संरक्षा निरीक्षण 26 दिसंबर 2021 को कर चुके हैं। विद्युतीकरण निरीक्षण के बाद इस सेक्शन में विद्युत इंजन की ट्रेनें चलने को हरी झंडी मिल जाएगी।
आमान परिवर्तन के बाद शाहगढ़ रेलवे स्टेशन