फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीज विक्रय केंद्रों पर छापा... 31 नमूने लिए, दो कंपनियों को नोटिस

Wed, 28 Oct 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रबी सीजन में बीजों की गुणवत्ता बनाए रखने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने जिलेभर में बीज विक्रय केंद्रों पर छापा मारा गया। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में 55 केंद्रों का निरीक्षण कर बीज के 31 नमूने लिए। आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न करने पर दो बीज कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमों ने सरकारी और निजी बीज विक्रय केंद्रों के साथ गोदामों की भी जांच की। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि अनियमितताओं पर नियंत्रण के लिए छापेमारी और निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान रबी सीजन में जिले के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उच्च गुणवत्ता के गेहूं के बीज और नि:शुल्क सरसों मिनीकिट उपलब्ध हैं। गेहूं के बीज का वितरण निर्धारित योजनाओं के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा रहा है। जिन किसानों ने अभी तक गेहूं और नि:शुल्क सरसों मिनीकिट के बीज की बुकिंग नहीं कराई है, वे कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर बुकिंग कराकर संबंधित योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें