फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान पर एसडीएम का छापा, कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद। नीमगांव मे शनिवार को एसडीएम मितौली डीके सिंह अचानक शराब की दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें स्टॉक रजिस्टर अधूरा मिला। इसके अलावा अलग से बार कोड भी लगे मिले। उन्होंने आबकारी निरीक्षक को दुकान मालिक पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नीमगांव कस्बे में शनिवार को एसडीएम डीके सिंह ने पहले बीयर शॉप का निरीक्षण किया। इसके बाद अनुज्ञापी रामचंद्र जायसवाल की अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया। यहां काफी अनियमितता मिलीं। जो बोतलें मौजूद थीं उसमें बार कोड की पर्ची अलग से लगी मिली, जबकि स्टॉक रजिस्टर भी अधूरा मिला। अन्य कई जानकारियां मांगने पर भी वह सही जवाब न दे सके। एसडीएम ने बोतलों को कब्जे में लेकर आबकारी निरीक्षक को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ अंग्रेजी शराब की दुकान चेक की तो नकली बार कोड लगी शराब की बोतलें मिलीं व अन्य कमियां भी मिलीं। आबकारी निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। -डीके सिंह, एसडीएम मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें