फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मसाज स्पा सेंटरों पर छापे, छह भारतीय समेत 18 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी/नेपाल। सीमा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले में मसाज स्पा सेंटरों पर नेपाल पुलिस ने छापे मारे। यहां से आपत्तिजनक स्थिति में छह भारतीयों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कंचनपुर जिला पुलिस कार्यालय के सूचनाधिकारी पुष्करराज पंत ने बताया कि शिकायत पर जिले में भीमदत्त नगर पालिका के महेंद्रनगर के ग्लैमर स्पा सेंटर पर एक महिला, दो पुरुष पकड़े गए। कोहिनूर स्पा सेंटर से मैनेजर दया भट्ट समेत सात महिला व आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। चार स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापे मारे हैं। छह भारतीय, स्पा सेंटर में मसाज करने वाली नेपाली महिला समेत 18 लोगों को पकड़ा गया है।
कंचनपुर जिले के एसपी कमल थापा ने बताया कि स्पा सेंटर पर अवैध गतिविधियों के साथ अनैतिक कार्य होने की शिकायतें मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। उधर, महेंद्रनगर में छापों से धनगढ़ी में खुले मसाज स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें