फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने 46 खाद दुकानों पर मारे छापे, 15 नमूने भरे

विज्ञापन
निघासन में खाद की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि अधिकारी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रबी सीजन में खाद की किल्लत और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कृषि अधिकारियों ने खाद की दुकानों पर छापा मारकर 46 दुकानों की जांच की और 15 नमूने भरे हैं। अभिलेखों में त्रुटियां मिलने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्रा ने गोला तहसील क्षेत्र में खाद दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम के स्टॉक का मिलान कराया और बिक्री रजिस्टर की जांच की। इस दौरान उन्होंने खाद के नमूने भी भरे। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने निघासन तहसील क्षेत्र में खाद दुकानों पर छापे मारे। उन्होंने भी दुकानों के स्टॉक व बिक्री अभिलेख चेक किए और विभिन्न प्रकार की खाद के नमूने भी भरे। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने निघासन में पराली प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक किया।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में खाद दुकानों की जांच करते हुए अभिलेखों से स्टॉक का मिलान कराया। साथ ही खाद के नमूने भरे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। दुकानदारों को निर्धारित रेट पर खाद की बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। तीन दुकानदारों को शोकाज नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें