सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। संवाद
पसगवां। सफाई कर्मचारी संघ ब्लाक इकाई के चुनाव हुए। इसमें राधेश अध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री चुने गए। सभी ने चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी।
राधेश कुमार राठौर ने 60 मत प्राप्त कर सरताज को 12 मत से हराया। सरताज को 48 मत मिले। मंत्री पद पर सुनील कुमार ने 71 मत प्राप्त कर संतोषा देवी को 32 मतों से हराया। संतोषा देवी को 39 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुग्रीव 67 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी बिजेंद्र को 41 मत मिले। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी जिलाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा और विजय कुमार सोनी ने दी। अन्य पदों के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। संवाद