बिजुआ। बिजुआ विकास खंड में रविवार को नवभारत साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड के 43 केंद्रों पर कुल पंजीकृत 500 नवसाक्षरों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
परीक्षा के सफल आयोजन में बिजुआ खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी का नेतृत्व रहा। पर्यवेक्षक के रूप में रामप्रसाद, श्रवण कुमार, राजेश दीक्षित, गौरव मिश्रा, अभिषेक गिरी, सचिन शर्मा, मोहम्मद अरशद, शुभम कश्यप, अगम त्रिपाठी, ललित वर्मा और हरीश गुप्ता ने अपनी सेवाएं दीं। बीआरसी से कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद इरशाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेश और जिले से मिले दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी संस्थाओं के शिक्षक, प्राचार्य, जनशिक्षक, बीएसी और संकुल सह समन्वयकों ने परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराया। ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया।