फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक आश्रितों के घर पहुंचाई जा रहीं उद्धरण खतौनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से मृत व्यक्तियों के वारिसानों को खतौनी देने डीएम गढ़ी मिदनिया पहुंचे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोविड-19 महामारी से मृत व्यक्तियों की संपत्तियों की विरासत दर्ज कर उनके वारिसानों को निशुल्क उद्धरण खतौनी अभियान चलाकर घर-घर पहुंचाए जाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान 18 जुलाई तक चलेगा।
शुक्रवार को डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने एडीएम अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार सदर उमाशंकर के साथ तहसील सदर के ग्राम गढ़ी मिदनिया में कोविड से मृतक हुए व्यक्ति की पत्नी रेखा मिश्रा को निशुल्क उद्धरण खतौनी सौंपी। डीएम ने उनका कुशल क्षेम जाना एवं शासन से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान डीएम ने मौजूद ग्राम प्रधान अनुश्री जायसवाल से गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यक्रमों की प्राथमिकता जानी। इसके बाद एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह ने पिपरिया करमचंद सहित अन्य गांव में कोविड में दिवंगत हुए लोगों के वारिसानों को उद्धरण खतौनी दी।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर ने बांसखेड़ा एवं राजापुर गांव पहुंचकर वरिसानों को उनके घर जाकर उद्धरण खतौनी प्रदान की। बताते चलें सभी तहसीलों में राजस्व विभाग के आला अधिकारियों को कोविड से मृतक के वारिसानों के घर-घर जाकर निशुल्क उद्धरण खतौनी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण से अब तक 289 लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें 148 व्यक्तियों के पास अपनी भूमि थी, जिनमें अब तक 109 व्यक्तियों की भूमि की विरासत कर उनके वरिसानो को निशुल्क उद्धरण खतौनी उनके घरों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं शेष 39 व्यक्तियों की भूमि की वरासत प्रक्रियाधीन है, जिन्हें जल्द ही अभियान के दौरान निशुल्क खतौनी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें