फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से दवाएं लिखने पर डाक्टर से जवाब तलब 

Tue, 19 Apr 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
ओएसडी का निरीक्षण - फोटो : अरम उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ओएसडी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण 
लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के ओएसडी डा. विकास सेठ ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलीं। तीमारदारों ने दवाएं न मिलने और बाहर से दवाएं लिखे जाने की शिकायत की। इस पर ओएसडी ने डाक्टर का स्पष्टीकरण तलब किया है।
ओएसडी ने पहले संक्रामक वार्ड देखा यहां अव्यवस्थाएं थी। बर्नवार्ड में एसी नहीं था एक कूलर चल रहा था दूसरा खराब था। रैन बसेरा के पास गंदगी और जलभराव था। ओएसडी ने पानी को अनावश्यक बहने से रोकने के लिए कहा। मेडिकल वार्ड में भयंकर गर्मी थी पंखे भी नहीं चल रहे थे ओएसडी ने कहा इसमें कूलर लगवाए जाएं जो पंखे खराब हैं उन्हें बदला जाए। मेडिकल वार्ड के शौचालय में पानी ही नहीं मिला। इसी दौरान मेडिकल वार्ड में थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी मरीज मनोज की तीमारदार ने बताया कि चौबीस घंटे हो गए हैं उसे दवाएं नहीं मिली हैं। मोहल्ला हाथीपुर निवासी मरीज शिवानी गुप्ता के पिता संदीप गुप्ता ने बताया कि उसे ब्लड नहीं मिल रहा है। एक और तीमारदार पंकज वर्मा ने बाहर से दवाएं लिखी पर्ची ओएसडी को देते हुए बताया कि अस्पताल से दवा नहीं मिल पा रही है। ओएसडी ने डा. राजेश कुमार से पूछा तो उन्होंने बताया कि तीमारदार गलत कह रहा है यह दवाएं उन्होंने नहीं लिखी पता चला किसी बाहरी लड़के ने दवा लिखी है। इस पर ओएसडी ने सीएमएस वीके साहू से डाक्टर राजेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। ओएसडी ने कई अन्य विभागों का निरीक्षण किया और सीएमएस तथा डाक्टरों के साथ बैठक कर लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंकित अग्रवाल, सीएमओ डा. अरुण कुमार, सीएमएस डा. वीके साहू और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


बेहतर बनाई जाएगी चिकित्सा व्यवस्था
ओएसडी ने कहा होगी डाक्टरों की तैनाती
अस्पतालों में डाक्टरों की कमी प्रदेश स्तर की समस्या है इसके लिए प्रदेश स्तर से प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती की जाएगी। यह बात जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आए ओएसडी विकास सेठ ने यहां बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगभग चार वर्षों से बंद पड़े कार्डियोलोजी विभाग के सवाल पर ओएसडी ने कहा विशेषज्ञ डाक्टर नहीं मिल रहे हैं। अब सरकार विशेषज्ञ डाक्टरों को वेतन के अलावा इन्सेंटिव देने पर विचार कर रही है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। प्रयास किया जाएगा कि अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती की जाए। जिला अस्पताल में बाहर से दवाएं लिखने के सवाल पर ओएसडी ने कहा कि उन्होंने सीएमएस से दवाओं की सूची मांगी है वे देखेंगे कि कौन सी दवाएं नहीं हैं और जो हैं वे मरीजों को क्यों नहीं मिल रही हैं इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ओएसडी ने कहा अस्पताल की लगभग सही चल रहा है जो दिक्कतें हैं उन्हें दूर किया जाएगा। हर हाल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें