फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से पांच लोग लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। क्वारंटीन केंद्र से लापता पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है तो लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 लोगों पर मामला दर्ज कराया है। इस तरह पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि सुरेंद्र पाल निवासी शास्त्रीनगर कोतवाली सदर, मंजीत उर्फ सुमित निवासी मुन्नुगंज कोतवाली गोला, बेनीमाधव और सत्येंद्र कुमार निवासी लोनपुरवा आदमपुर थाना फरधान, दाताराम निवासी दस्तकपुरवा जिला गोंडा, सोनू निवासी भानपुर जिला गोंडा, सुनीत निवासी मनिकापुर जिला गोंडा, राहुल निवासी धानेपुर जिला गोंडा, मनोज कुमार, कल्लू निवासी गोला, लखविंदर, मलूक सिंह पूरनपुर (पीलीभीत) लॉकडाउन में बेवजह घूमते मिले। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय धौरहराखुर्द में बने क्वारंटीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान राकेश कुमार, मंजीत कुमार, संजीत कुमार, रोमन कुमार, रामखेलावन निवासी धौरहराखुर्द नदारद मिले। इन सभी के खिलाफ आईपीसी धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी क्वारंटीन सेंटरों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा जो अनुपस्थित मिलेंगे उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अमीरनगर। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए स्थानीय पुलिस ने लोगों से बेवजह घरों से न निकलने की अपील की।
चौकी प्रभारी संतोष कुमार यादव ने पुलिस फोर्स के साथ अनाउंस किया कि लॉकडाउन का पालन करें। बेवजह घरों से न निकलें। मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

खमरिया। ईसानगर के बीडीओ ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
मैलानी: बेवजह दौड़ रहे वाहन, मोहल्लों में जमा हो रही भीड़
मैलानी। लॉकडाउन के बावजूद दिन भर सड़कों पर दोपहिया वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही जारी है। धौरहरा में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने भले ही कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हों, लेकिन उसका पालन मैलानी में यहां सही ढंग से नहीं हो रहा है। शुरू में तो पुलिस की सख्ती रही, लेकिन अब थोड़ी ढिलाई सामने आ रही है। इसी से दिन भर दोपहिया वाहन धड़ल्ले से चलते दिख जाते हैं। मोहल्लों का हाल तो और भी बुरा है।
बेलरायां: नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
बेलरायां। बेलरायां पुलिस चौकी प्रभारी योगेश तेवतिया ने दुकानदारों और ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। दुकानदार सामाजिक दूरी बनाकर ही ग्राहकों को सामान दें। ग्राम तकियापुरवा, भुलनपुर, बेलरायां में बिना मास्क के सड़को पर बेवजह आवाजाही कर रहे राहगीरों की पिटाई की और घरों में रहने की नसीहत दी। संवाद
सीएचसी फरधान बना क्वारंटीन लेबल एक केंद्र
स्टाफ को 48 घंटे में आवासीय परिसर खाली करने की नोटिस
फरधान। सीएचसी फरधान को क्वारंटीन लेबल वन केंद्र बनाया गया है। सीएचसी परिसर में रहने वाले स्टाफ को अब आवासीय परिसर भी खाली करना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक ने स्टाफ के सभी लोगों को 24 घंटे में परिसर को खाली करने का नोटिस जारी किया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि सीएचसी बेहजम के क्वारंटीन केंद्र बनने के बाद अब सीएचसी फरधान को लेवल एक क्वारंटीन केंद्र की श्रेणी में रखा गया है। इसके तीन वार्डों को 24 बेड का क्वारंटीन वार्ड बनाया गया है, लेकिन मरीजों की संख्या कहीं अधिक होने पर कोई समस्या न हो इसके लिए सीएमओ के आदेश पर सीएचसी के जो कर्मचारी अस्पताल परिसर में रह रहे हैं उनसे 48 घंटे में आवासीय परिसर खाली करने को कहा गया है। 48 घंटे में आवास खाली करने की नोटिस भी सभी कर्मचारियों के आवास पर चस्पा कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आवासों में 30 बेड का क्वारंटीन केंद्र बनाया जाएगा। उसके बाद भी अगर जरूरत पड़ेगी तो कस्बा के किसान इंटर कॉलेज के में 50 बेड का क्वारंटीन केंद्र बनाने के आदेश सीएमओ ने दिए हैं।
रामापुर में अपने घरों से खाना मंगाकर खा रहे थे लोग
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अरविंद सिंह ने सोमवार को शहर के बाहर गांवों के प्राथमिक विद्यालयों में बने क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का हाल जाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय पनगीकलां में संचालित क्वारंटीन सेंटर पर 14 लोग उपस्थित मिले। सीडीओ ने प्रधान अनिल कुमार से क्वारंटीन में रखे गए लोगों के बारे में जानकारी ली। साथ में मौजूद बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय रामापुर में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया, तो यहां 19 लोग उपस्थित मिले। यहां पर लोगों ने बताया कि लोग अपने घरों से खाना मंगाकर खा रहे थे। प्रधान ने एक दिन भी खाने की व्यवस्था नहीं कराई। बीएसए ने बताया कि यहां सोमवार से भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिसके लिए 25-25 किलोग्राम आटा-चावल दिया गया है। इस दौरान एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, डीएसटीओ राजेश सिंह मौजूद रहे।
नहीं मान रहे लोग: सामाजिक दूरी बनाने में छूट रहा पसीना
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दौरान कहीं सन्नाटा पसरा रहा तो कहीं जरूरतमंद सड़कों पर दिखे। बैंकों के बाहर लोगों की काफी भीड़ रही। यहां सामाजिक दूरी नहीं दिखी। पुलिस बैंकों और ग्राहक सेवा केंद्रों पर सामाजिक दूरी बनाने के लिए पसीना बहाती रही।
-----
सदर चौराहा
सदर चौराहा पर एसएसआई एसपी पांडेय आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने बेवजह घूमने निकले तीन लोगों की बाइक भी सीज की।
----------
नौरंगाबाद मार्ग: नौरंगाबाद रोड पर आवाजाही बरकरार थी। लोगों को पुलिस का कतई भय नहीं था। इनमें कई लोग ऐसे थे जो बेवजह शहर का माहौल देखने निकले थे।
---
स्टेशन रोड: स्टेशन रोड पर लोगों की बेरोक-टोक आवाजाही बनी थी। यहां पर कोई पुलिसकर्मी नहीं था। वाहन भी बेरोकटोक आते जाते रहे।
-----------
वर्जन...
लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जो भी पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। थाना फरधान में क्वारंटीन केंद्र से गायब लोगों समेत 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-पूनम, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें