पलिया वन रेंज के बमनगर में निकले अजगर को बोरे में डालते वनकर्मी व ग्रामीण।
पलियाकलां। बमनगर के बहादुरनगर स्थित सिंघाड़ा फार्म निवासी कुलदीप सिंह के फार्म पर एक विशालकाय अजगर जंगल से भटककर पहुंच गया। बाहर काम कर रहे कुछ लोगों ने जब अजगर को देखा तो वहां भगदड़ मच गई।
सूचना पर वन दरोगा राकेश कुमार वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे में अजगर को पकड़कर परसपुर के जंगल में छोड़ा गया। वनकर्मियों ने बताया कि अजगर करीब सात फिट लंबा था और उसका वजन भी करीब 10 किलो से अधिक था। अजगर पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद