भीरा-बिजुआ हाईवे के किनारे जाता अजगर। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
भीरा। भीरा–बिजुआ स्टेट हाईवे पर अबरोल फार्म के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक विशाल अजगर दिखाई देने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुटने लगी।
राहगीर अपनी बाइक रोककर वीडियो और फोटो बनाने लगे। कुछ मिनट तक अजगर सड़क किनारे मौजूद रहा, जिसके चलते राहगीरों की गति धीमी हो गई। हालांकि, बाद में अजगर धीरे-धीरे सड़क किनारे झाड़ियों की ओर चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे के पास खेतों और झाड़ियों में अक्सर वन्यजीवों की मौजूदगी रहती है, लेकिन इस तरह बड़े आकार के अजगर को पहली बार देखा गया है। संवाद