पलिया-दुधवा मार्ग पर पड़ा शिकार को निगले हुए अजगर। संवाद
- फोटो : :वैभव मिश्रा की फाइल फोटो ।
गौरीफंटा। शनिवार की देर शाम दुधवा बैरियर से कुछ दूरी पर पलिया-दुधवा मार्ग पर एक शिकार को निगलकर सड़क पार कर रहे अजगर के राहगीरों को दीदार हुए। यह काफी धीमे चल रहा था और इसका पेट भी फूला हुआ था। अंदाजा लगाया गया कि वह वन्यजीव को निगलकर जा रहा था। काफी देर तक वाहनों के पहिए थम रहे। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सड़क किनारे किया।
बनगवां मंडी के व्यापारी शांतनु गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार को अपनी दुकान बंद कर कार से रात करीब आठ बजे पलिया स्थित निवास पर जा रहे थे। तभी पलिया-दुधवा मार्ग पर दुधवा बैरियर से पहले कुछ दूर सुहेली नदी के मोड़ पर सड़क पार करता एक अजगर दिखा। अजगर किसी वन्यजीव को निगल कर आया था। रेंगने में दिक्कतें भी हो रही थीं।
अजगर के सड़क पर होने से वहां कई वाहन आकर रुक गए और वनकर्मियों को सूचना दी। सूचना पर दुधवाकर्मी मौके पर आए और अजगर को पकड़कर जंगल में कर दिया। लोगों ने इसके फोटो भी खींचे।