सड़क पर पानी बहाने को लेकर पीडब्ल्यूडी ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क पर पानी बहाने वाले आठ लोगों को नोटिस देते हुए एक सप्ताह का समय दिया है।
लोक निर्माण विभाग के जेई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि निघासन से भजन पुरवा तक सड़क का निर्माण हुआ था। आरोप है कि नालियां सड़क तक बनाई गई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है, जिसके चलते सड़क बनने के तुरंत बाद टूट गई है। कई बार मौखिक सूचना दी गई कि सड़क पर पानी न बहाए, लेकिन वे नहीं माने। सड़क पर गंदा पानी बहाने भरा होने के कारण कई बार लोग उसमें गिर चुके हैं। शैलेंद्र सिंह ने गांव भजन पुरवा निवासी केदारनाथ मौर्या, कस्बा निवासी सर्विस स्टेशन के प्रोपराइटर हरी सिंह चानी समेत आठ लोगों को नोटिस जारी की है। एक सप्ताह के अंदर पानी न बंद करने पर कार्रवाई का फरमान जारी किया है।