फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी बनी सहारा, लखनऊ से लाकर कैंसर पीड़िता को दी दवा

विज्ञापन
कैंसर पीड़िता को दवा देते पीआरवी सब कमांडर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में पुलिस लोगों का सहारा बनी है। थाना नीमगाँव के गांव अहिरी निवासी राजकुमार की पत्नी रमादेवी कैंसर से पीड़ित हैं। उनकी लखनऊ से दवा चल रही है। लॉकडाउन होने के कारण वह दवा लेने नहीं जा पाए, जिससे उनकी दवा समाप्त हो गयी थी। दवा न होने से वह काफी परेशान थी। कैंसर पीड़िता रमादेवी ने यूपी 112 पुलिस फोन करके बताया कि वह कैंसर से पीडित है। दवा समाप्त होने से वह काफी परेशान है। पीड़िता से दवा का पर्चा लेकर लखनऊ की पीआरवी ने गोमती नगर से लेकर आगे की पीआरवी को दे दी। शनिवार को यह दवा पीआरवी 2879 को दी गयी। पीआरवी 2879 के सब कमांडर धर्मेश गौतम ने दीवान रविन्द्र सिंह के साथ आकर रमा देवी के घर जाकर उनके पति को दवा दे दी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें