पीलीभीत बस्ती हाइवे पर बैरियर लगाकर मुस्तेद पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। बहराइच के नानपारा में मिले कोरोना के संपर्क में आए धौरहरा क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा के सभी 16 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन ने राहत महसूस की है। अभी एक अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है। जिसका प्रशासन इंतजार कर रहा है। फिलहाल प्रशासन अभी कोई ढील देने के मूड में नही है।
लखीमपुर बहराइच सीमा पर पुलिस पैनी निगाह रख रही है। सीमा से इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर किसी को आने जाने नही दिया जा रहा है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि क्वारन्टीन 16 लोंगो की जांच रिपोर्ट आ गयी है, जो निगेटिव है। गांव चंदपुरा में टीमें स्क्रीनिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी किसी प्रकार की कोई ढील नहीं दी जाएगी।