लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रतीक्षित आरक्षण सूची बुधवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके वर्चुअली जारी कर दी। डीएम ने कहा कि आरक्षण सूची को पारदर्शी व पेपरलेस ढंग से तैयार किया गया है, जिससे गड़बड़ी की गुंजाइश कम है। प्रधान, प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जारी आरक्षण सूची को विकास भवन, जिला पंचायत और सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा कराया गया, जहां पर सूची देखने वालों की भीड़ लगी रही।
कलक्ट्रेट सभागार में डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार क्रमावली के आधार पर आरक्षण निर्धारित किया गया है। प्रधान पदों के लिए अनुसूचित जाति का आरक्षण जनसंख्या प्रतिशत के आधार पर किया गया है। प्रधान के कुल 1165 पदों में से छह पद अनुसूचित जनजाति, 268 पद अनुसूचित जाति, ओबीसी के लिए 307, महिला के लिए 190 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 394 पद अनारक्षित हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए परिवारों की संख्या के आधार पर आरक्षित किया गया है। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही दावा/आपत्ति लिए जाने के लिए चार से आठ मार्च 2021 तक समय निर्धारित है।
कोई भी व्यक्ति आरक्षण सूची के विरुद्ध अपनी आपत्ति डीएम कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय या संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर दर्ज करा सकता है। डीपीआरओ ने बताया कि दो प्रतियों में आपत्ति पत्र लाना होगा, जिससे एक प्रति पर रिसीविंग दी जा सके। प्रेस कांफ्रेस में सीडीओ अरविंद सिंह, एसपी विजय ढुल, एएसपी अरूण कुमार सिंह मौजूद रहे।
प्रधानों की आरक्षण सूची
फूलेबहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अगरा, अग्गरखुर्द, अंजनापुर, अमृतापुर, कुसमौरी, खेतौसा, चपरतला, दुधवा मिदनिया, देवरिया, प्रतापपुर, बसहा भूड़, बसहा माफी, बेलिहान, मकसोहा, मौजमाबाद, सिकंदरपुर, सुंदरवल, सैदापुर, सैदीपुर को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। अग्गरबुजुर्ग, ओदरहना, खेइया, गूम, ज्ञानपुर, दलेलनगर, पिपरा मरोड़ा, पिपरागूम, बिलरिया, मुडिय़ा मिश्र, रामनगर खुर्द, सफीपुर को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कोल्हौरी, चेरठिया, जंगल नंबर 11, तेतारपुर, परसेहरी कला, फूटाकुआं, फूलबेहड़, बन्नी, बसैगापुर, बालूडीह, मुडिय़ा खुर्द, राजापुर, लौकिहा, श्रीनगर, सरवा, सल्लिहा, सिंगारपुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत धंवरपुर, घूरखेड़ा, ढखिया बुजुर्ग, बहादुरपुर, करनपुर मवैया, कोरैया तालुकेदारी, कोटरी, मढिय़ा, किशुनपुर, पिपरा छीट, हरैया, भूपतिपुर, पहाड़ा, परसेहरा बुजुर्ग, रारी, अछनिया, अटवा, गुलौला, गुलचैरा को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। घुग्घुलपुर, खागी ओयल, खजुहा, बम्हनियापुर, बाछेपारा, कोटवा, मलिगवां, मडऱाही, मुकरेहटा, मुडिय़ा, मूड़ा बुजुर्ग, सिसावां कलां, भरेहटा, परसेहरा खुर्द, उमरपुर, नैनेपारा, अकबरपुर, लौका को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। बढ़रिया, बरतेर, मिर्जापुर, पिपरीकला, थरिया, टिकौला, हसनापुर, प्रतापपुर, रायपुर, देवरी, नगरा, टेड़वा, लखहा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरिया, इब्राहिमपुरी कालोनी, घोला, चंदनचौकी, छेदिया पूरब, धुसकिया, पढुआ, परसिया, बड़ागांव, बरबटा, बेलाकलां, मकनपुर, मिर्चिया, मुजहा, मुरारखेड़ा कालोनी, रानीनगर कालोनी, रामनगर, लगदहन, सुमेरनगर कालोनी, सूड़ा को ओबीसी आरक्षित किया गया है। ऐठपुर, गदनिया, चैरी, त्रिलोकपुर, निबुआबोझ, पलिया कलां, पुरैना, फरसहिया, बबौरा, बमनगर, महंगापुर, मरूआ पश्चिम, मरौचा, विजौरिया, सिंगाही खुर्द को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। निझोटा, पोया, सरियापारा को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है। कमलापुरी कालोनी, कृष्णानगर कालोनी, गोविंदनगर कालोनी, ढाखा, त्रिकौलिया, नगला, पटिहन, पतवारा, परसपुर, बसंतापुर खुर्द, बसही कालोनी, भगवंतनगर, मलिनिया को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंबुपुर बहेरवा, इकबालपुर, उदयपुर महेवा, कालाआम, कालाडुंड, कैमाखादर, कोरैया चमरु, खम्हौल, गनेशपुर, गूमचीनी, जिनगहाखानपुर, नरदवल, निपनिया, बनवारीपुर, बरखेरवा, बेरिहा तारनपुर, बौठा, भंसडिय़ा, मीरपुर, मूड़ा बुजुर्ग, कैमहरा, महेवा, रजौरा, सलेमपुर, सेहरूआ को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। उदयपुर सिकटिहा, ओदरहना, करनपुर, केशवपुर गुरेला, खानपुर गुरेला, गुठना बुजुर्ग, जमैठा, टीकर, तुसौरा, पचपेड़वा, पीरपुर, बेलबूढ़ी, बेहड़ा, महंगूखेड़ा, मनिकापुर, मरखापुर, महम्दाबाद, मूसेपुर कला, मूड़ा धामू, रमुआपुर, रामपुर गोकुल, रामापुर, रौसा, लाहौरीनगर, सकेथू, सैदापुर देवकली, सैदापुर करनपुर, सैदापुर भाऊ, हरदासपुर को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। कटिया, कादीपुर, कोढैया, कोरैया जंगल, गढ़रूआ, घुघुचैरिजागंज, जमुनिहा, डिम्हौरा, फत्तेपुर, फरधान, बिझौली, भानपुर, मउदाउदपुर, रूद्रपुर कलां, लगुचा, सरखनपुर, सिगनिहा, सिसौना को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
रमियाबेहड़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अकठी, कफारा, टहारा, दरेरी, दुलही, नौवापुर सानी, बिंजहा, बैरिया, भटपुरवा कला, भूड़ा मूड़ी, रामनगर बगहा, सरपतहा, सेमरी को ओबीसी आरक्षित किया गया है। अभयपुर, कसावल, गौरिया, चचरा, चंदपुरा, जंगल मटेरा, दलराजपुर, नौबस्ता, परौरी, बबियारी, रामनगर लहबड़ी, सेमरा बाजार को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। खरवहिया नंबर दो, जटपुरवा, नैनापुर, लखाही, संकल्पा, सिसैया, सुजईकुंडा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
ईसानगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अचरौरा, ओझापुरवा, कमना, कैरातीपुरवा, कोडरीरूप, गैसापुर, दिलावलपुर, बेलागढ़ी, मड़वा, मंटूरा, मुखलिसपुर, लखपेड़ा, संडौराखुर्द, सरैया कलां को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अल्लीपुर, चकदहा, चंद्रासा खुर्द, चपकहा, डेबर, दुर्गापुर पडऱी, बरारी, बेहटा, भेड़हिया, मटरिया, मुडिय़ा, रूद्रपुर, लौकाही ईसानगर, वीरसिंहपुर, बिलौली, शेखपुर, समैसा, सिंगावर, सुजावलपुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। ऐरा, कबिरहा, खड़वामीतमऊ, खमरिया खुर्द, गौरा, चहलार, जेठरा, दरिगापुर, नारीबेहड़, परसिया, फिरोजाबाद, बसढिय़ा, मिर्जापुर, मिलिक, मुरौवा, मूड़ी, लुधौनी, समरदाहरी, सिरसी, सुर्जनपुर, हसनपुर कटौली को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है।
निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरा, खमरिया, गंगाबेहड़, ग्रंट नंबर 12, निबौरिया, मदनापुर, सिधौना को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। कटहिया, कडिय़ा, छेदुईपतिया, पचपेड़ा रिछैया, बंगलहातकिया, बथुआ, बरसोला कलां,न बरौठा, बिनौरा, बेलापरसुआ, बेलहा, भेडोरा, भेड़ौरी, मांझा, मिर्जागंज, मोमबतियाबेहड़, रमुआपुर, लालपुर, सहनखेड़ा, सिशवारी, हरसिंहपुर को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। कोल्हौरी, खैरहना, खैरहनी, खैरीगढ़, गंगानगर, नौबना, बल्लीपुर, भैरमपुर, मुर्गहा, मुर्तिहा, मोतीपुर, सिंगहाकलां, सिंगाही देहात, सूरतनगर को अनुसूचित जनजाति के लिए और लालापुर, हरद्वाही को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
धौरहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अदलीसपुर, ऊंचगांव, कलुवापुर, केशवापुर खुर्द, चहमलपुर, नयागांव, परसा, महराजनगर, रायपुर, शाहपुर, सरसवां, हरसिंहपुर को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। करौंहा, कुम्हैना, कोनिया, गुलरिया, घुरघुट्टा बुजुर्ग, चकलाखीपुर, जंगलवाली, पैकापुर, मिर्जापुरवा, वाली, शेरपुर, सरगड़ा, सरैया को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। केशवापुर कलां, खगियापुर, डिहुआकलां, बम्हौरी, भौवापुर कलां, मूसेपुर, रसूलपुर, हरदी को महिला के लिए आरक्षित किया गया।
पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत अब्बासपुर, अमरौलिया, इब्राहिमपुर, किरियारा, कोटा, कोल्हौरा, चपरतला, छोलावारी, धर्माखेड़ा, नयागांव जाट, पिपरी अजीज, फरिया पिपरी, बरखेरिया जाट, बेहड़ा जोरावर, मानाखेड़ा, मुरादनगर, मुल्लापुर, मैगलगंज, रामपुर ग्रंट, सिकटारा, सिसौरा नासिर, सेमराघाट, सेमराजानीपुर, हरनहा, को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। अल्लीपुर, उकरमुंहा, ककराही, कंजा, कल्लुआ, कसरावल, किशनपुर जमुनी, कोटरा, खखरा, खूंटीखुर्द, गलरई, गुरुदेवखेड़ा, गोहनिया आलम, चकपिहानी, चोरहाखुर्रमनगर, जमुनिया रना, ढखौरा, नरायनपुर अहलाद, पकरिया, पसगवां, बढैया, बरनैया, मछेछा, मोहिउद्दीनपुर, सल्लिया, सहिजना रामपुर, सिसौरा सहमत, सुनौरिया, सोनोरा को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। ओदरहा, औरंगाबाद, काशीपुर, कुकरगोती, गनेशपुर, जमुनिया कढिले, जमुनिया शहबाज, दरियाबाद कर्महुसेन, नयागांव, नयागांव किशोरी, नरदी, पनई, महमदपुर नाजिर, रतनपुर, वीरमपुर, सुखबसा, सोहक को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।