फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा कराएं मुहैया

विज्ञापन
पोषण भी पढ़ाई भी कार्याशाला में मौजूद अफसर: स्रोत विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को बाल व पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने केे लिए पोषण भी पढ़ाई भी की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि पोषण भी पढ़ाई भी का उद्देश्य गर्भवती और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और बच्चों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराना है। कुपोषित बच्चों की समुचित देखभाल करने के साथ-साथ बेहतर पोषण सुविधाओं पर विशेष बल देना है। सीडीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जमीनी स्तर पर काम कर इन उद्देश्यों को पूरा करने को कहा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण 30 नवंबर तक सभी ब्लाॅकों में 100 से 160 कार्यकर्ताओं को दिया जाना है। कार्यक्रम के दौरान बीएसए प्रवीण तिवारी, बीडीओ ज्ञानेंद्र सिंह, बाल परियोजना अधिकारी सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें