फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सियार ने किया बच्चे पर हमला, ग्रामीणों ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक गांव में सियार ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे पर सियार के हमले की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने घेरकर सियार की डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि कई तहसीलों में सियारों का आतंक फैला हुआ है। सियार अचानक बच्चों पर हमला करते हुए घायल कर रहे हैं। शहर से सटे बाजपेई गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक बच्चे पर सियार ने हमला कर दिया। सियार के हमले में बच्चा घायल हो गया।
उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया गया। ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो एकजुट होकर सभी ने खेत में घुसे सियार को घेर लिया। सियार के दिखते ही ग्रामीणों ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें