फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी करें : डीएम

Sat, 20 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को गोला के त्रिलोक गिरी और नीलकंठ मैदान में संचालित स्थायी रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। कंबल, बिस्तर, पेयजल, प्रकाश और साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका आदि व्यवस्थाओं की पड़ताल की।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट कहा कि ठंड के मौसम में कोई भी बेसहारा व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने के लिए मजबूर न हो। रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। एसपी ने भी सुरक्षा और निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
डीएम, एसपी ने नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ की अगुआई में जनसहयोग से दो वर्षों से चल रही मां अन्नपूर्णा रसोई भी देखा। अध्यक्ष ने बताया कि यहां जरूरतमंदों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, दिव्यांग, निराश्रित महिला व मानसिक विक्षिप्त के लिए निःशुल्क व्यवस्था है। डीएम-एसपी ने मानवीय पहल की सराहना की। इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें