फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन

Sat, 06 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया तहसील में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। फरसहिया गांव निवासी करन की हत्या में नामजद कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। आरोपियों पर रिश्तेदार को सुलह-समझौता कराने और धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फरसहिया निवसी दौलतराम के पुत्र करन की 28 अगस्त को प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या कर दी गई थी। इसमें युवती, उसके पिता व भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक की मां सोमवती शनिवार को कई महिलाओं के साथ तहसील पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि हत्याकांड में अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
बीती तीन दिसंबर को उनके भतीजे को आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया और धमकी देकर सुलह करने की बात कही। ऐसा न करने पर जान से मारने और गांव से भगा देने की भी धमकी दी। बताया कि उक्त लोग आपराधिक किस्म के हैं, जिसके चलते उन पर कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार व सीओ जितेंद्र परिहार ने मामले में जांच करवाने के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने का आश्वासन महिलाओं को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें