फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया में क्रमिक धरने पर बैठकर ब्राॅडगेज के लिए प्रदर्शन

Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया रेलवे स्टेशन पर क्रमिक धरने पर बैठे लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। मैलानी से नानपारा के बीच पलिया होकर ब्राॅडगेज रेललाइन बनवाने की मांग शुरू हो गई। साथ ही मीटरगेज का संचालन पहले की तरह ब्राॅडगेज नहीं होने तक किए जाने के लिए सोमवार से रेलवे स्टेशन पर कई संगठनों ने रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले क्रमिक धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

धरने का लोगों को काफी सहयोग मिला। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को क्रमिक धरने में कमलेश राय, विश्वकांत त्रिपाठी, लल्लन गौड़, सुरेश चंद, रविंद्र भारतीय, चंद्रभूषण मिश्रा आदि बैठे। लोगों ने माल्यार्पण कर उनको धरने पर बैठाकर क्रमिक धरने की शुरूआत की। यहां नारेबाजी करते हुए रेल चलाओ पलिया क्षेत्र बचाओ की मांग लोग करते रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ब्रिटिशकाल से चलने वाली ट्रेनों का संचालन बंद होने से पलिया बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। पलिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग नानपारा से बहराइच की यात्रा करते हैं और ज्यादातर पूर्वांचल के लोगों का इस रूट पर आना-जाना लगा रहता है। पलिया समेत संपूर्णानगर व आसपास के क्षेत्रों में पूर्वांचल के लोगों की संख्या अधिक है। ऐसे में ट्रेनें बंद होने से बसों से लंबी दूरी और दोगुना किराया देकर वह जाने के लिए विवश हैं। सभी ने मांग की जब तक ब्राॅडगेज व्यवस्था लागू नहीं होती है तब तक मीटरगेज की छोटी रेललाइन का संचालन पहले की तरह इस रूट पर किया जाए और ब्राॅडगेज का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को दिक्कतें न हों।
इस दौरान ऐपवा की जिलाध्यक्ष आरती राय, पालिका सदस्य निर्भय नारायन सिंह, सदस्य प्रतिनिधि रहीस अहमद, रामकिशुन, अमरीक सिंह, प्रीतम सिंह, सूरज गौतम, लक्ष्मण समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें