फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेएनयू के छात्र नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध

Sun, 01 Mar 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते इंकलाबी नौजवान सभा के लोग। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। इंकलाबी नौजवान सभा और आइसा के कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में 26 फरवरी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए गिरफ्तार छात्र-छात्राओं की तत्काल रिहाई की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शिक्षा मंत्रालय से सवाल पूछने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की। अदिति, गोपिका, दानिश, नीतीश और नेहा बोहरा समेत 14 छात्रों को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा गया।
संगठन ने जेएनयू की कुलपति को बर्खास्त करने, लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई अस्थायी रोक पर चिंता जताई।
विज्ञापन

इस दौरान भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी, ऐपवा की जिला अध्यक्ष आरती राय, संयोजक रवि प्रताप, कमलेश राय, रंजीत, चंद्रशेखर भारती, अरविंद कुमार, पवन यादव और राम किशन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें