फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया में बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 26 Apr 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निघासन के जिओ पंप पर उमड़ा जन सैलाब। स्रोत : किसान
विज्ञापन
तिकुनिया। अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट प्रीपेड मीटर और अवर अभियंता की कार्यशैली से असंतुष्ट विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता रविंद्र यादव को ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने अवर अभियंता के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे तराई विकास संस्थान, नेशनल केयर फाउंडेशन और अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग बिजली उपकेंद्र तिकुनिया पहुंचे और अवर अभियंता के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्राम रघु नगर निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें बिजली चोरी का नोटिस दिया गया है, जिसकी जांच कराई जाए। जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें 39,649 रुपये का नोटिस मिला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां तैनात अवर अभियंता की कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, रामगोपाल चौहान, अतीउल्लाह, इरफान, दीपक श्रीवास्तव, मोहम्मद बारी (समाजसेवी), सहजराम जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें