लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एनसीईआरटी द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में कला समेकित शिक्षणशास्त्र को बढ़ावा देने के लिए समृद्धि 2025 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कक्षा 9-12 के शिक्षक पात्र होंगे, जिसमें एक टीम में अधिकतम दो शिक्षक भाग ले सकेंगे। विज्ञान, मानविकी, भाषा, गणित, वाणिज्य आदि विषयों के शिक्षक शामिल हो सकते हैं।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इसमें कला और विषयों का प्रभावी मिश्रण, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुभवात्मक शिक्षा और आलोचनात्मक समझ का विकास होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 15 सितंबर व परिणाम 20 सितंबर को घोषित होगा। शिक्षक उन्मुखीकरण 22 सितंबर व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्तूबर को होंगी, जिसका परिणाम एनसीईआरटी को प्रेषण 20 अक्तूबर 2025 का होगा। संवाद