फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रखी वकीलों ने हड़ताल

Fri, 10 Jul 2015 08:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता पुत्र के  हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलित वकीलों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल रखी। जिला अधिवक्ता संघ के  अध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि पुलिस की लापरवाह कार्यशैली के विरोध में वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता संघ सभागार में वकीलों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संतोष मिश्र ने इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने हत्यारोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मीडिया प्रभारी श्रीकांत पंाडेय ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार से चल रही वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही, अगली रणनीति तय करने के लिए सोमवार को बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुमान माथुर, संयुक्त मंत्री मोहम्मद इजराइल खंा, विवेक अवस्थी, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें