फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंदिर जाने के लिए निकले प्रॉपर्टी डीलर लापता, बरेली में मिले

Tue, 28 Apr 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला ब्लॉक मुख्यालय पर नियुक्ति पत्र के साथ आंगनबाड़ी सहायिकाएं। स्रोत : ब्लॉक प्रशासन
विज्ञापन
पलियाकलां। पटिहन मार्ग स्थित ग्राम अजीतनगर निवासी पुस्तक विक्रेता व प्रॉपर्टी डीलर सौरभ माहेश्वरी पुत्र अवधेश माहेश्वरी सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। लोकेशन ट्रेस होने पर वे देर शाम बरेली में मिल गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सौरभ रोज की तरह सोमवार सुबह दुधवा रोड स्थित मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए घर से निकले थे, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं लौटे। परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया था। युवक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया था। उनकी लोकेशन बरेली में मिली। इसके बाद वहां की पुलिस से संपर्क कर उनको तलाश लिया गया। अब वे पलिया लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें