फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय मद्य निषेद्य दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
relly - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

जीआरपी एसओ ने सिपाहियों को दिलाई शपथ
जिले में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस मनाया गया। एसएसबी सेक्टर मुख्यालय पर जवानों को नशीली दवाओं से दूर रहने और इसकी तस्करी पर अंकुश लगाने की शपथ दिलाई गई। वहीं, जीआरपी एसओ ने भी सिपाहियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

एसएसबी सेक्टर मुख्यालय पर रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मद्य निषेध दिवस पर जवानों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने के प्रति जागरूक किया। रैली को तृतीय वाहिनी के सेनानायक मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने जवानों को नशीले पदार्थ से दूर रहने तथा सीमा पर होने वाली तस्करी को रोकने के लिए जागरूक किया और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस मौके पर एचके गुप्ता, शमशेर सिंह, अतुल राय, आशीष पांडे, दुष्यंत गौड़ सहित सभी जवान मौजूद रहे। वहीं एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सिपाहियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर बद्रीराम, सुमित सिंह, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार राम निवास सिंह सहित सभी सिपाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें