इमलिया घाट से जल लाते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह। संवाद
मोहम्मदी। गांव राजापुर बेनी में श्री मंगलेश्वरनाथ मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया। इससे पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विधायक सहित अन्य लोग गोमती नदी से कलश में जल लेकर आए।
सोमवार सुबह नौ बजे आचार्य पं. प्रेमचंद्र शर्मा और पं. मंगूलाल शुक्ला ने वैदिक मंत्रों से विधि-विधान से पूजन कर कलावा बांधकर कलशों का पूजन कराया। इसके बाद कलशयात्रा का शुभारंभ किया। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह उनकी पत्नी और गांव के तमाम लोग वाहन में ध्वज लगाकर जय श्रीराम के नारे लगते हुए गोमती नदी के इमिलया घाट पहुंचे।
वहां से जल भरकर मंदिर तक लाए। इस दौरान प्रभाकर सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, आलोक सिंह, पुष्पा सिंह, डॉ. रितुराज सिंह, वैभव प्रताप सिंह, हरीश चंद्र सिंह, देवेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, सुशील त्रिवेदी, अखिलेश त्रिवेदी मौजूद रहे।