फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला के कंटेन्मेंट जोन में दिक्कत ही दिक्कत

विज्ञापन
लाम्बानगर की सुनसान बेरीकेडिंग। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। नगर में पहले कुम्हान टोला में सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी महिला, उसके बाद केडिया फार्म वार्ड नंबर सात में ड्राइवर, फिर लाम्बानगर में दिल्ली से आया एक शिक्षक, उसके बाद पश्चिमी दीक्षिताना मोहल्ले में एक प्राइवेट शिक्षक जो अपने पिता के ट्यूमर का ऑपरेशन कराने लखनऊ गया था के कोरोना पॉजिटिव मिलने से नगर में संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। प्रशासन ने एहतियातन कुम्हारन टोला, केडिया फार्म, लाम्बानगर, पश्चिमी दीक्षिताना को कंटेन्मेंट जोन बनाकर बल्लियां लगाकर मोहल्लों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यहां व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां सूचना देने के बाद भी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति समय से नहीं होती।
विज्ञापन

नियमित चेकअप के लिए सर्विलांस मेडिकल टीम नियुक्त है। कंटेन्मेंट जोन में रहने वालों को अधिकृत दुकानदारों के नंबर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जरूरतमंद को होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें