फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोबेशन अधिकारी को मिला समाज कल्याण का चार्ज

Tue, 24 Feb 2015 06:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह के चिकित्सा अवकाश पर जाने के चलते जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह को समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के पदीय दायित्वों को संभाल लिया। वहीं डीएम ने बिना सूचना/अनुमति के चिकित्सा अवकाश पर गए समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह के खिलाफ शासन को डीओ लेटर लिखा है, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

डीएम किंजल सिंह ने डीओ लेटर के माध्यम से कहा है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह 20 फरवरी 2015 से बिना किसी सूचना के चिकित्सा अवकाश पर चले गए हैं, जिसके कारण विभाग की ओर से संचालित कई कल्याणकारी योजनाएं जैसे राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, अनुसूचित जाति-जानजाति अत्याचार उत्पीड़न योजना, छात्रवृत्ति वितरण, समाजवादी पेंशन आदि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अपर जिला विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पदीय दायित्व प्रभावित हो रहे हैं। डीएम ने यह भी अवगत कराया है कि समाजवादी पेंशन योजना के लक्ष्य 76,615 के सापेक्ष 74,278, वृद्धावस्था पेंशन के लक्ष्य 84,414 के सापेक्ष मात्र 60,739 और छात्रवृत्ति योजना के तहत 17,180 आवेदन पत्रों को डिजिटली लॉक किया गया है। कई बार निर्देशों के बावजूद शत-प्रतिशत कार्य पूरा नहीं किया गया, बल्कि बिना सूचना/अनुमति प्राप्त किए अवकाश पर मुख्यालय से बाहर चले गए। इसे अनुशानहीनता करार देते हुए डीएम ने रणजीत सिंह के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें