पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में छात्राओं को किया जा रहा पुरस्कृत। स्रोत : कॉलेज
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित 36वीं क्षेत्रीय शतरंज, हैंडबॉल, फुटबॉल और नेटबॉल प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रांतीय खेलकूद प्रमुख (अवध प्रांत) रमेश ने खिलाड़ियों को संबोधित किया।
प्रयागराज प्रांत के प्रांतीय खेलकूद प्रमुख अजीत ने विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं की घोषणा की और सभी टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विद्यालय उपाध्यक्ष घनश्याम दास तोलानी ने प्रतियोगिता के समापन की औपचारिक घोषणा की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक रवि भूषण साहनी, जगदीश सिंह, उपाध्यक्ष घनश्याम दास तोलानी, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह चौहान समेत शिक्षक मौजूद रहे। संवाद