फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे निकलने की होड़ में पलटी प्राइवेट बस, 36 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। रेस लगाकर आगे निकलने की होड़ में ढखेरवा से सवारियां भर कर लखीमपुर जा रही एक निजी बस बुधवार को मल्लबेहड़ व ढखेरवा के बीच पलट गई। बस पलटने से कंडक्टर समेत 36 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। बताया गया कि बस में 70 लोग सवार थे, इसमें 11 लोग घायल हो गए, जबकि 25 लोग मामूली चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार प़ूर्वाह्न करीब 11 बजे ढखेरवा से सवारियां भरकर लखीमपुर जा रही निजी बस मल्लबेहड़ में औघड़ बाबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। बस का कंडक्टर नूरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इसके अलावा लालापुर निवासी दो सगे भाई सलीम और मुख्तार, माथुरपुर निवासी छोटेलाल, रमेश, सुरेश, जगदीश, सुंदर समेत कुछ अन्य सवारियों को भी चोटें आईं हैं। इन सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से रमियाबेहड़ सीएचसी भेज दिया गया। सीएचसी में इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सवारियां भरने के चक्कर में दो बसों में आगे जाने की होड़ लगी थी। इसी के चलते एक बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें