लखीमपुर खीरी। दिवाली पर घर वापसी का सिलसिला जारी है। दिल्ली, हरियाणा, लखनऊ आदि जगहों से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। इसको देखते हुए निजी बस संचालकों ने मनमाना किराया बढ़ा दिया, जो यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेनों में सीटें तो दो माह पहले ही बुक हो चुकी हैं। दिवाली पर घर लौटने का विकल्प बस या अन्य सवारी वाहन ही हैं।
दिवाली पर अधिकांश लोगों की एक साथ वापसी होने पर सवारी वाहनों की संख्या कम पड़ रही है। जिले के काफी लोग दिल्ली में रहते हैं। शनिवार को वापसी के लिए साधन नहीं मिल सका।
दिल्ली के आनंद बिहार पर इस कदर भीड़ उमड़ी कि अधिकांश लोगों को घर जाने के लिए बसें नहीं मिकीं।
ऐसे में काफी लोग प्राइवेट बसों से निकले। लखीमपुर के टीचर्स कॉलोनी निवासी पिंटू ने बताया कि रोडवेज का किराया 700 रुपये है, जबकि निजी बस से 900 रुपये देकर घर लौटा हूं। उनके साथ दो लोग और थे। उनसे भी इतनी ही धनराशि ली गई।