फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, छह से अधिक लोग घायल

Thu, 01 Jun 2023 02:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

अलीगंज से लखीमपुर जा रही निजी बस में करीब 30 यात्री सवार थे। रोशन नगर कुशमौरी के पास बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी प्राइवेट बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा अलीगंज से लखीमपुर जा रही निजी बस रोशन नगर कुशमौरी ट्यूबवेल के आगे गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे छह से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12:40 बजे हुआ। 

विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बस अलीगंज से दोपहर 12:30 लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। अलीगंज से थोड़ी दूर निकल पाई थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। 

बस में करीब 30 यात्री सवार थे 

घटनास्थल पर आसपास के लोग और राहगीर जुट गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में ममता देवी, रूप रानी ,मुकेश ,रौनक समेत छह से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सुधा देवी ने बताया कि बस अलीगंज से लखीमपुर के लिए जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। 



हादसे के काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायल यात्री किसी तरह अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार लिया। अन्य यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें