फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटा पुल के पास पलटी यात्रियों से भरी निजी बस

विज्ञापन
भीरा के पास रपटा पुल के आगे खाई में पलटी पड़ी बस। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया से गोला जा रही निजी बस रपटा पुल के आगे भीरा की ओर गड्ढ़ों में फंसकर अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में पलट गई। बस में करीब 24 यात्री थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। किसी तरह से लोगों की मदद से यात्री बस से बाहर निकल सके।
विज्ञापन

पलिया बस यूनियन की एक प्राइवेट बस पलिया से सवारियों को लेकर गोला के लिए निकली थी। बस अभी शारदा पुल क्रास करके भीरा की ओर बढ़ी ही थी कि बोझवा के आगे रपटा पुल से कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में पलट गई। रोड पर गड्ढ़ों के कारण यह हादसा हुआ है। बस में लगभग 24 यात्री सवार थे जिनको मामूली चोटें आईं। किसी तरह से वहां से गुजर रहे राहगीरों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और सभी को भीरा के प्राइवेट क्लीनिक पर वाहनों से भेजवाया। जहां सघन इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। सूचना पर भीरा एसओ प्रदीप भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और भीड़ को हटाया।
---
गहरे गड्ढ़ों से आएदिन होती हैं दुर्घटनाएं
भीरा रोड पर बोझवा गांव के बाद भीरा की तरफ जाने पर रोड पर काफी गहरे गड्ढ़े हो गए हैं। इन गड्ढ़ों की तरफ ध्यान न दिए जाने से आएदिन दुर्घटनाएं होती हैं। बुधवार को भी बस पलटने का कारण गड्ढे ही रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें