फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध बंदी की शुक्रवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। कोरोना की जांच के लिए उसका ब्लड सेंपल लिया गया है। जेल अधीक्षक अरबी पटेल ने बताया कि थाना मैंगलगंज के गांव औरंगाबाद निवासी बड़े किसान (36) सितंबर 19 में एक हत्या के मामले में जेल आया था। तभी से वह निरुद्ध था। शुक्रवार की रात 10 बजे बडे़ किसान ने शरीर मे दर्द होने की शिकायत की। जेल डॉक्टर ने उपचार किया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गयी। सूचना पर जेल अधीक्षक, जेलर व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे। हालत गंभीर देख बंदी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी। जेल प्रसाशन ने बंदी की मौत होने की सूचना उसके घर वालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम से पूर्व डॉक्टर ने ब्लड सेंपल लिया है, जिसे कोरोना की जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें