फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी : सड़क हादसों में दो किशोरों सहित तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की देर शाम ढखेरवा-शारदानगर मार्ग पर ढखेरवा के निकट एक पेट्रोल पम्प के पास ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार थाना निघासन के गाव दुलही के मजरा बढ़इनपुरवा निवासी पंकज कश्यप (15) और प्रेमपति शर्मा (16) की मौत हो गयी। दोनों खेत की रखवाली कर साइकिल से घर जा रहे थे। हादसे के बाद गाव में मातमी सन्नाटा है। परिवार में चीख पुकार मच गई। उधर थाना मितौली छेत्र में भीखमपुर के पास बजड़ी भरे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बिना हेलमेट बाइक चला रहे इसी थाना छेत्र के गाव ढकिया निवासी उमेश (29) पुत्र कामता की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें