फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डिजिटल पद्धति से साक्षर बनेंगे जिला कारागार के बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को डिजिटल पद्धति के जरिये साक्षर बनाने की योजना शुरू की गई है। इसको लेकर शिक्षा प्लस क्लास का संचालन किया जा रहा है। पहले दिन करीब 38 बंदियों ने शिक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन

बुधवार को शिव नाडर फाउंडेशन के शिक्षा प्लस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपेंद्र कुमार सिंह ने किया। संस्था से आए हुए भरत किशोर नो नए बैच (पुरुष बंदियों) का गठन किया और शिक्षा प्लस क्लास का संचालन किया। अपर जिला जज दीपेंद्र कुमार सिंह एवं प्रभारी अधीक्षक कारापाल पंकज कुमार सिंह ने पठन एवं लेखन सामग्री किट का वितरण किया।
यहां पर पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों ही कारागार के बंदी ही होंगे। संस्था द्वारा स्नातक व परास्नातक बंदियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे वह निरक्षर बंदियों को अच्छे से पढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें