फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार नहीं तो शादी नहीं, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरखेरिया जाट निवासी राम प्रकाश गुप्ता की बेटी की 12 जून को शादी तय थी। शादी की तिथि से पहले दहेज की मांग पूरी न कर पाने से वर पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामप्रकाश ने अपनी पुत्री की शादी शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी मुन्ना लाल के पुत्र संदीप के साथ तय की थी। 23 मार्च को गोद भराई की रस्म पूरी हुई थी। शादी 12 जून को होनी थी। आरोप है कि इसी बीच उससे पांच लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर दो जून को मुन्ना लाल और उसके दूसरे पुत्र अभिषेक ने उसके घर आकर रिश्ता करने से मना कर दिया।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संदीप पुत्र मुन्ना, अभिषेक पुत्र मुन्ना, मुन्ना लाल पुत्र रामसरन, उसकी पत्नी और कोतवाली सिटी हरदोई के खुशीराम बगिया निवासी अनुज और उसकी पत्नी अनुपमा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें